लगभग सौ साल तक रेल एक से दूसरे जगह तक पहुंचने का सबसे तेज माध्यम था और इसीलिए लगभग हर बड़े गांव में एक रेलवे स्टेशन जरुर हुआ करता था। जैसे-जैसे आवागमन के नए साधन विकसित हुए रेलवे का महत्व भी कम होने लगा। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर रेलवे स्टेशनों पर पड़ा। यहां तक की कुछ देशों में तो मेट्रो स्टेशनों का भी यही हाल हो रहा है।
इन स्टशनों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कभी यहां पर भी चहल-पहल होती रही होगी। लेकिन समय के साथ पसरे सन्नाटे ने इन स्टेशनों को बेहद वीरान और डरावना बना दिया। पेश है दुनिया के ऐसे ही कुछ स्टेशनों की झलकियां...

1- स्टेसियन कानफ्रैंक,स्पेन : किसी जमाने में ये यूरोप के तीन सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल था। पहाड़ों के बीच में बसा ये स्टेशन 1928 में बनाया गया था। 70 के दशक में हुई एक भीषड़ ट्रेन दुर्घटना के बाद इसे बंद कर दिया गया। पिछले चालीस सालों से विरानगी ओढ़े हुआ ये स्टेशन अब बेहद डरावना हो चुका है।

2- पिंकेबा रेलवे स्टेशन, आस्ट्रेलिया : ब्रिसबेन के बाहरी इलाके में बसा ये स्टेशन गांव के बीचों बीच होने का आभास दिलाता है। बावजूद इसके यहां पसरा सन्नाटा किसी को भी डरा सकता है।

3- ऐजीन-तानो, टोकियो : इस स्टेशन को अभी हाल ही में चलन से बाहर किया गया है। लेकिन इस तस्वीर को देख लगता है जैसे सदियों से कोई प्रेमिका अपने प्रेमी का इंतजार कर रही है।

4- सेंट मार्टिन मेट्रो स्टेशन, पेरिस : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1939 में सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर दिया गया। इसका फैंटम लूक और यहां पसरा सन्नाटा इसे किसी हॉरर फिल्मी लोकेशन का लुक देता है।

5- किमलिंगे मेट्रो स्टेशन, स्टॉकहोम : 70 के दशक में स्थानीय प्रशासन ने यहां पर काम शूरु कराया लेकिन किन्ही कारणों से बीच में ही इसे रोकना पड़ा। हालांकि 1976 में शहर में मेट्रो की शुरुआत तो हो गई लेकिन इसे अधूरा ही छोड़ दिया गया। इस स्टेशन के बारे में लोगों का कहना है कि यहां पर सिर्फ भूत ही उतरते हैं।

6- बॉक्स कार्स : ये किस स्टेशन पर रखे बाक्स कार्स हैं पता नही लेकिन इन्हे देख कर डर जरुर महसूस होता है।

7- कैंबरी स्टेशन, मैड्रिड : इसे बनाया तो एक स्टेशन के तौर पर गया था लेकिन इसका इस्तेमाल नही हो सका और आगे चलकर इसे म्यूजियम बना दिया गया। लेकिन जमीन के अंदर गुंजने वाली आवाजें और इसका खालीपन डराने के लिए काफी है।

8- एल्डविच ट्यूब स्टेशन, लंदन : 1907 में खोला गया ये स्टेशन 1994 में बंद कर दिया गया क्योंकि ये स्टेशन लगातार घाटे में जा रहा था। लेकिन अभी भी इस स्टेशन को फिल्मी लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

9- एबेनडेंड स्टेशन, फ्रांस : जिस जमाने में इस स्टेशन का निर्माण किया गया होगा ये अपने आप में स्थापत्य का नायाब नमूना रहा होगा लेकिन इसकी उपेक्षा ने इसे एक पुरानी हवेली सा लुक दे दिया है।

10 - जब्दका, सर्बिया : 19 वीं शताब्दी की शुरुआत में बनाया गया ये स्टेशन सर्बिया के उस दौर का अतीत याद दिलाता है जब यहां भीषड़ खाद्य संकट पैदा हुआ था। अब इस स्टेशन तक पहुंचने के लिए घंटो पैदल चलना पड़ता है।
1 comment:
रोचक जानकारी देती पोस्ट....
Post a Comment