Translate

Tuesday, December 21, 2010

प्रधानमंत्री लालू राष्ट्र परिधान:- धोती कुर्ता

  लालू प्रसाद यादव को तो सभी जानते हैं। वो वही करते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है। अब अगर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो भारत का तो नक्शा ही बदल जाएगा। और नक्शा बदले या न बदले कुछ तो बदलाव होंगे ही। इन बदलावों पर जरा अपनी नजरें इनायत करें:-
राष्ट्र परिधान:- धोती कुर्ता
राष्ट्र पेय:- ताजा भैंस का दूध


राष्ट्र पशु:- भैंस
राष्ट्र खेल:- गुल्ली डण्डा
राष्ट्र भाषा:- इंग्लिशवा
राष्ट्र खिलौना:- ए.के 47
राष्ट्र परिवार नियोजन योजना:- हम दो हमारे दर्जन
राष्ट्र डॉक्यूमेंट्री फिल्म:- लालू बन गया जेंटलमैन
राष्ट्र गाड़ी:- भैंस की सवारी
राष्ट्र स्लोगन:- जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा हमारा पीएम लालू
बंता सिंह ने इंडियन आर्मी में भर्ती ले ली। उसे पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ने के लिए फ्रन्ट पर भेजा गया। लड़ाई के दौरान बंता ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करा और जोर जोर से मुसलमानी नाम पुकारने शुरू किए।शारीक खान..आमिर शेख..समीर गयास..।

बंता जब नाम पुकारता तो पाकिस्तान सेना से कोई न कोई सैनिक का जवाब आता यस सर! और बंता उस सैनिक को गोली से भून देता।

ऐसा करते हुए बंता ने आधी पाकिस्तानी सेना का सफाया कर डाला। पाकिस्तानी कमांडर को भनक लग गई की बंता सिंह धोखे से उसके सैनिकों को मार रहा है।

पाकिस्तानी कमांडर ने बंता की ट्रिक को उसी पर आजमाने की कोशिश की और जोर से बंता सिंह का नाम पुकारा।

बंता समझ गया कि यह उसे मारने की साजिश रचि जा रही है। उसने भी कमांडर को चकमा देते हुए कहा मेरा नाम किसने पुकारा। कमांडर झट से खड़ा होकर बोला मैंने पुकारा। बस फिर क्या था बंता सिंह ने उसे गोलियों से भून दिया और समझदारी का तमगा हासिल कर लिया।
 

No comments: